होम राज्य उत्तर प्रदेश अलीगढ़: अमिताभ बच्चन के हमशक्ल फ़िल्म कलाकार फिरोज खान के निधन पर...

अलीगढ़: अमिताभ बच्चन के हमशक्ल फ़िल्म कलाकार फिरोज खान के निधन पर अलीगढ़ कल्चरल क्लब ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि,

अलीगढ़। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के हमशक्ल एक्टर व कॉमेडियन कलाकार फिरोज खान का गुरूवार की सुबह बदायं में ह्र्दयगति रुक जाने के चलते निधन हो गया।जिसके चलते पूरे देश मे उनके फैन उनके निधन से स्तब्ध रह गये है, उनके फैन उनके निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं,आज नगर के अलीगढ़ कल्चरल क्लब के सदस्यों ने क्लब के अध्यक्ष पंकज धीरज के साथ एक शोक सभा आयोजित कर कॉमेडियन फिरोज खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

इस अवसर पर उन्होंने फ़िरोज खान को याद करते हुए कहाकि अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित बॉलीवुड कॉमेडी नाइट में 23 फरवरी 2024 को दिवंगत फिरोज खान ने अपनी दमदार प्रस्तुति देकर हजारों की भीड़ में उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया था। जहां उन्हें सम्मानित भी किया गया था। प्रदर्शनी में आयोजित बॉलीवुड कॉमेडी नाइट में उन्होंने अनिल कपूर, अजय देवगन, सैैफ अली खान आदि के हमशक्ल कलाकारों के अलावा बॉलीवुड एक्टर सुजैल खान के साथ अपनी प्रस्तुति दी थी।इस अवसर पर अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की आयोजन समिति ने भी गहरा शोक व्यक्त कर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here