उझानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज में आज बरेली निवासी युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर की जामा तलाशी ली जिसमें उसकी जेब में मोबाइल मिल गया मोबाइल से ही मृतक की पहचान बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर निवासी सूरजपाल 24 पुत्र चेतराम के रूप में हुई है पुलिस ने परिजनों को आत्महत्या करने की जानकारी दी मृतक के भाई ने पुलिस को बताया सूरजपाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था वह एक आपराधिक मामले में तारीख करने बरेली आया हुआ था तारीख लेने के बाद वह बदायूं अपने रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकल गया। भाई ने बताया कि वह हजरतगंज कैसे पहुंचा इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सूरजपाल ने आत्महत्या की है मृतक एक हत्या के मामले में आरोपी है तथा जमानत पर जेल से बाहर था पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम करने हेतु बदायूं भेज दिया है

























