चंदौसी। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति चंदौसी( रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया जिसमें 11 निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई। रामबाग रोड स्थित वार्ष्णेय सेवा सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीनेश वार्ष्णेय सचिव प्रतिभा चौधरी कोषाध्यक्ष, सोनम वाष्र्णेय ने मांगलिक कार्यक्रम में वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।




इस दौरान उन्होंने समिति के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा से सम्बंधित समय समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कराती है। जिसके लिए हमारी टीम बधाई की पात्र है इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुई बिल्सी वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय सचिन तनु वार्ष्णेय और अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय सहित महिला पदाधिकारिओं को भी सम्मानित किया गया।