होम राज्य उत्तर प्रदेश सहसवान के नाधा में गरजे अखिलेश यादव, कहा देश के चौकीदार ने...

सहसवान के नाधा में गरजे अखिलेश यादव, कहा देश के चौकीदार ने किसानों को बनाया खेतों का चौकीदार।सहसवान रही है नेताजी की कर्मस्थली, खेला इमोशनल कार्ड

सहसवान। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाधा में भाजपा के खिलाफ खूब गरजे, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के चौकीदार ने किसानों की रातों की नींद व दिन का चैन छीन लिया है आज किसान छुट्टा पशुओं के कारण दिन रात अपने खेतों की चौकीदारी करने को मजबूर है।उन्होंने बदायूँ से पार्टी प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता के साथ इमोशन कार्ड खेलते हुए कहा की सहसवान विधानसभा क्षेत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्म स्थली रही है इस क्षेत्र में समाजवादियों को सैफ़ई जैसी ताकत मिलती है बदायूं की जनता ने समाजवादी पार्टी को इतना प्यार दिया है कि। चाचा शिवपाल यादव बदायूं के होकर रह जाएंगे।उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव भाजपा का सफाया करने जा रहा है उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए लोगों को याद दिलाया कि यही भाजपा किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर आयी थी किसानों के लंबे आंदोलन के चलते सरकार को काले कानून वापस लेने पड़े पूर्व मुख्यमंत्री ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पर बार किया।

चुनावी सभा में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी पूर्व विधायक हाजी विट्टन खान, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव,आशीष यादव, बाबर मियां, मांगेराम कश्यप आदि ने भी विचार व्यक्त किये।चुनावी सभा में सभा प्रत्याशी आदित्य यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है बढ़ती महंगाई आवारा पशुओं से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र की जनता रिकार्ड मतों से जिताकर मुझे संसद में भेजेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here