बदायूं के कछला घाट पर रविवार को गंगा में डूबे पॉलिटेक्निक के छात्र मुनीश कुमार का शव सोमवार सुबह गोताखोरों ने निकाल लिया। बिहार के बेगूसराय का छात्र मुनीश कुमार (23) कासगंज पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल अंतिम वर्ष का छात्र था। वह रविवार को अपने साथियों के साथ कछला घाट पर नहाने आया था। इसी दौरान वह डूब गया था। मृतक के चाचा दीपक शाह ने बताया कि मुनीश पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मुनीश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

























