होम राज्य उत्तर प्रदेश नगर पालिका बिल्सी में कर्मचारियों की मनमानी – बनाया नया नियम गृह...

नगर पालिका बिल्सी में कर्मचारियों की मनमानी – बनाया नया नियम गृह कर ज़मा नहीं तो नहीं बनेगा जन्म प्रमाण पत्र,लोगों में भारी आक्रोश,

बिल्सी:-नगर पालिका बिल्सी ने अपना संबिधान अपना क़ानून खुद बना लिया है, इसी की आड़ में जनता का आर्थिक और मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है।जहां सरकार लोगों से नगरपालिका क्षेत्र के वासियों से अपने जन्म प्रमाण पत्र बनबाने के लिये प्रेरित करती है बहीं बिल्सी पालिका कर्मियों ने एक नया नियम लागू कर दिया है जिसमे जन्म प्रमाण पत्र बनबाने को आने वाले आवेदकों से पहले अपना गृह कर ज़मा करने की बात कहकर उनपर दबाब बनाया जा रहा है ऐसा न करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र नहीं जारी करने की धमकी दी जा रही हैं। बहीं कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो लोग कर्मचारियों की जेब गर्म करदेते हैं उनका प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।बतादें की जन्म प्रमाण पत्र बनबाने के लिये सरकार की ओर ऐसी कोई न तो बाध्यता है और न ही कोई कानून ऒर बिल्सी नगर पालिका बोर्ड में भी कभी इस तरह का कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ जिसमें इस तरह की कोई बाध्यता अनिवार्य की गई हो।बिल्सी नगर पालिका के इस मनमाने रवैये से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

इस बारे में स्थानिये लोगो ने जिलाधिकारी बदायूँ,उपजिलाधिकारी बिल्सी समेत संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से इस सम्बंध में शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की गई है कि नगर पालिका में नियम संगत तरीके से जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाये जा रहे,पत्र में निवेदन किया गया है कि मामले का संज्ञान लेकर फरियादियों के जन्म प्रमाण पत्र अति शीघ्र बनवाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here