होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड परिणाम 2024 में 12वीं कक्षा के टॉपर्स की सूची जारी...

यूपी बोर्ड परिणाम 2024 में 12वीं कक्षा के टॉपर्स की सूची जारी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में 12वीं कक्षा के बदायूँ के टॉपर्स आउट

इंटर टॉपर पार्थ वैश्य और पल्लवी शर्मा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र पार्थ वैश्य ने 500 में 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। कुल 96.60 प्रतिशत अंक हैं। पार्थ ने गणित में 99, भौतिक व रसायन विज्ञान में 97-97, अंग्रेजी में 96 व  हिंदी 94 अंक पाए। मूल रूप से मुरादाबाद के गायत्री नगर के रहने वाले पार्थ के पिता विनय कुमार गुप्ता का वर्ष 2017 में निधन हो गया था। वह एलआईसी के एजेंट थे।

पिता की मृत्यु के बाद पार्थ बदायूं में ननिहाल आ गए। मां सुधारानी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने लगी। परिवार की विषम परिस्थितियों होने के कारण पार्थ ने पूरे मन लगाकर पढ़ाई की और उसने एक लक्ष्य निर्धारित किया कि वह पढ़ाई के जरिए मां के सपनों को पूरा करेगा। उसने रोजाना ही आठ घंटे पढ़ाई की। शनिवार को जब परीक्षा फल घोषित हुआ और उसे पता चला कि  प्रदेश में सातवां, मंडल व जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। मां के अलावा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रोल मॉडल हैं।

सफलता का सूत्र

स्कूल और कोचिंग को कभी मिस नहीं किया। जो टेस्ट हुए, उसमें जो कमी रही तो अगले टेस्ट तक उसे कवर किया। प्रत्येक विषय को हर रोज पढ़ा। सोशल मीडिया पर तभी थोड़ा समय दिया जब कोर्स और सभी विषयों की पढ़ाई का लक्ष्य पूरा कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here