होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री बने संजीव शर्मा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री बने संजीव शर्मा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव के क्रम में आज लखनऊ स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति के विस्तार हेतु चुनाव हुआ। जिसमें प्रांतीय समिति द्वारा बदायूँ के जिला संयोजक संजीव शर्मा को प्रदेश प्रचार मंत्री का दायित्व हेतु चुना गया।

इसके लिए उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0 दिनेश चन्द्र शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ शिक्षक एवं संगठन हित में कार्य करने हेतु आश्वासन दिया।
इस उपलब्धि पर जिला सहसंयोजक उदयवीर सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह, अरविंद दीक्षित, मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज, अशोक बाबू शर्मा, संजय यादव समेत पदाधिकारीगणों एवं शिक्षकगणों द्वारा उन्हें बधाई दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here