होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में धूमधाम से निकली रामनवमी शोभायात्रा,देखने को उमड़ी भारी भीड़, पुलिस...

बिल्सी में धूमधाम से निकली रामनवमी शोभायात्रा,देखने को उमड़ी भारी भीड़, पुलिस प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था,

बिल्सी। नगर कछला रोड़ स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में हर बर्ष रामनवमी पर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है ।उसी परम्परा के तहत आज शोभायात्रा शाम 6:00 बजे मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा मुख्य मार्ग बालाजी तिराहा अटल चौक थाना मोड सीताराम तिराहा खेरी रोड होते हुए देर रात मंदिर परिसर पर आकर सम्पूर्ण हुई।इस दौरान शोभायात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया, शोभा यात्रा में एटा बदायूं बरेली बहजोई आदि स्थानों से दर्जनों स्वचालित झांकियां शामिल हुई यात्रा में माता रानी के काली के अखाड़े विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

शोभा यात्रा का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने भगवान राम की आरती उतार कर किया इस मौके पर समिति के सदस्य मोहित वार्ष्णेय रजनीश शर्मा गौरव गांधी पंकज वाष्र्णेय नेम सिंह संतोष गुप्ता श्री कृष्णा आदि ने व्यवस्था में सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद की ओर से शोभा यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था के साथ पानी का छिड़काव कराई गई, इस दौरान डेढ़ डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया।इससे पूर्व मंदिर की ओर से कन्याओं का भोग के बाद भंडारा कराया गया, महंत गोविंद शर्मा ने हवन पूजन एवं आरती कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here