होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य ने नामांकन दाखिल किया, 18 अप्रैल को...

भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य ने नामांकन दाखिल किया, 18 अप्रैल को दोबारा नामांकन दाखिल करेंगे।

बीजेपी के दुर्विजय सिंह शाक्य ने दाखिल किया नामांकन, 18 अप्रैल को दोबारा करेंगे नामांकन.

नामांकन स्थल पर अपना पर्चा भरते भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य।स्रोत-प्रशासन

बदायूं। बदायूं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने शुक्रवार दोपहर शुभ मुहूर्त पर पहला परचा दाखिल किया। पंडित ने दोपहर 1.15 से 1.45 बजे के बीच का मुहूर्त बताया था। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के हाथ में नामांकन पत्र इसी समय सौंपा। अब 18 अप्रैल को वह गाजेबाजे के साथ दूसरा नामांकन कराएंगे।

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य शुक्रवार सुबह 9:30 बजे नगला देवी काली माता के मंदिर पहुंचे। भाजपा के गजेंद्र पटेल, तीथेंद्र पटेल और बिजेंद्र सिंह पटेल भी साथ थे। करीब आधा घंटा उन्होंने पूजा-अर्चना की। फिर नामांकन की तैयारी की। शुभ मुहूर्त पर 1:15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और 1.35 पर नामांकन दाखिल कर निर्वाचन अधिकारी के कक्ष से बाहर आ गए। उनके साथ ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। केवल पांच लोग पहुंचे थे।

इनमें पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, हरिओम पाराशरी, अधिवक्ता राजीव गौर और आशीष शाक्य थे। बाहर आते ही उन्होंने वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के चरण स्पर्श किए। बातचीत में पत्रकारों को बताया कि वह 18 अप्रैल को गाजेबाजे के साथ अपना दूसरा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शुक्रवार दोपहर उन्होंने केवल मुहूर्त के अनुसार अपना पहला परचा दाखिल किया है। इसके बाद वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में शामिल होने उझानी व सहसवान चले गए।

संघमित्रा की फिक्र न करें शिवपाल, भाजपा है न

भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव, सांसद संघमित्रा मौर्य की फिक्र न करें, उनके लिए भाजपा है। वह पहले अपने घर की लड़ाई तय कर लें। वो चुनाव लड़ेंगे या उनका बेटा। दोनों में किसी का टिकट होगा भी या नहीं, अभी यह भी पक्का नहीं।

सपा ने आदित्य यादव के लिए खरीदा पर्चा, 15 को करेंगे नामांकन

बदायूं। बदायूं लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव कलक्ट्रेट पहुंचे और सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के नाम का पर्चा खरीदा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 अप्रैल को आदित्य यादव पर्चा भरेंगे। इनके साथ ही 13 पर्चे की खरीदारी पहले दिन की गई। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here