बिल्सी।श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ष्णेय समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 80 प्लस वृद्ध महिलाओं व समाज के वरिष्ठ जनों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों व मीडिया जगत से जुड़े स्वजनों को पटका एवं श्री अक्रूर जी महाराज का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में शाम 6:00 बजे शुरू हुए जयंती समारोह में सर्वप्रथम श्री श्याम सेवा समिति द्वारा संगीतमय संकीर्तन में राधा रानी का गुणगान किया गया, इस दौरान विकास वार्ष्णेय गुरुजी उर्फ बब्बू भइया ने पूजा अर्चना की समिति के मनमोहन साईं ने भजनों का गुणगान किया।














कार्यक्रम में सेवा निवृत प्रवक्ता बीपी गुप्ता जैन इंटर कॉलेज के प्राचार्य राजकमल वार्ष्णेय स्वदेश केसरी के तहसील मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय पत्रकार अतुल वार्ष्णेय एवं भजन प्रवाहिता समिति की आशा वार्ष्णेय श्वेता वार्ष्णेय तनुश्री प्रियंका वार्ष्णेय दिव्या वार्ष्णेय सहित समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
देर रात तक चले कार्यक्रम में समाज द्वारा संचालित के प्रमुख समाज सेवी संस्थाओं अन्नपूर्णा रसोई, स्वर्ग वाहन सेवा समिति, वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति, सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर राजा बाबू वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र पाल वार्ष्णेय ने की।
समिति ने मुन्ना बाबू वार्ष्णेय ‘महाकाल’ को अक्रूर जी महाराज के श्रृंगार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया अक्रूर सेवा समिति के संरक्षक सुरेश बाबू वार्ष्णेय, दिनेश वाष्र्णेय डीडी,डॉ श्री कृष्ण गुप्ता, गिर्राज किशोर वार्ष्णेय अध्यक्ष, सौरभ वार्ष्णेय सांवरिया उपाध्यक्ष मनमोहन साईं ,अनुभव वार्ष्णेय सचिव, मुन्ना बाबू वार्ष्णेय उप सचिव, उमेश वाष्र्णेय, हनी कोषाध्यक्ष, राहुल वार्ष्णेय पुनीत वार्ष्णेय विष्णु वार्ष्णेय चंद्रशेखर वार्ष्णेय कुलदीप वार्ष्णेय सुमित वार्ष्णेय आदि ने उपस्थित समुदाय का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन हिमांशु वार्ष्णेय उर्फ मुन्ना बाबू ने किया। कार्यक्रम में महिला समिति की संरक्षक उर्मिला वार्ष्णेय लक्ष्मी गुप्ता देवेश वार्ष्णेय लक्ष्मीकांत वार्ष्णेय सवाली,पीके गुप्ता,भुवनेश्व वार्ष्णेय ‘मामा’ गीतांजलि वार्ष्णेय शिखर वार्ष्णेय पियूष वार्ष्णेय गौरव वार्ष्णेय सहित सैकड़ो सजातीय लोग मौजूद रहे।

























