होम राज्य उत्तर प्रदेश एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कराई गेहूं की फसल की क्रॉप...

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कराई गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग।

दातागंज।एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आज गुरुवार को म्याऊं ब्लॉक के ग्राम नौगवां नसीरनगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष के अंतर्गत गेंहू फसल की क्रॉप कटिंग कराई।चयनित प्लॉट के 43.33 बर्गनीटर में कुल 23.55 किलो फसल की उपज प्राप्त हुई।इस प्रकार एक बीघा में 4.71 कुंतल प्रति बीघा और एक हेक्टर में 56.52 कुंतल उपज प्राप्त हुई

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी के लिए जनपद के लिए फसल लाही, सरसों, मसूर व गेहूं की फसल नोटिफाईड है। उन्होंने बताया कि आज म्याऊं ब्लॉक के ग्राम नौगवां नसीरनगर में क्रॉप कटिंग करवाई गई,

इस अवसर पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक नीरज चौहान, लेखपाल ब्रजेश सक्सेना, क्रॉप कटिंग कार्यालय से मनोज कुमार,,ग्राम प्रधान,एवम,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहसील समन्वयक मनोज कुमार सिंह प्लाट से संबंधित कृषक भी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here