होम राज्य उत्तर प्रदेश सोमवती अमावस्या आज, पूजा करने से मिलेगी आर्थिक संकट से मुक्ति –...

सोमवती अमावस्या आज, पूजा करने से मिलेगी आर्थिक संकट से मुक्ति – बरेली समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

अद्यतन सोम, 08 अप्रैल 2024 06:58 पूर्वाह्न IST

सोमवती अमावस्या आज, पूजा करने से मिलेगी आर्थिक तंगी से मुक्ति

सोमवती अमावस्या उपाय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोमवार यानि आज सोमवती अमावस्या है। ज्योतिषाचार्य कृष्ण के शर्मा के अनुसार हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत, पूजा-पाठ, स्नान-दान का महत्व है और पितृ पूजन, श्राद्ध किया जाता है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने से इसका और भी महत्व बढ़ गया है। हालांकि भारत में ग्रहण न दिखने से सूतक काल मान्य नहीं होगा।

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन पूजा से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है। इस दिन स्नान का शुभ समय सुबह 4.55 से 6.30 बजे तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here