होम राज्य Reactor explodes in Telangana sangareddy factory 5 dead | तेलंगाना की फैक्ट्री...

Reactor explodes in Telangana sangareddy factory 5 dead | तेलंगाना की फैक्ट्री में रिएक्टर फटा, 5 की मौत: मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, हादसे के वक्त 50 लोग मौजूद थे

संगारेड्डीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
केमिकल फैक्ट्री में और भी लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। - Dainik Bhaskar

केमिकल फैक्ट्री में और भी लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। 10 अन्य घायल हो गए। घटना बुधवार (3 अप्रैल) की शाम 5 बजे की है।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कई अन्य लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मरने वालों की संख्या संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों और मीडिया के मुताबिक, विस्फोट के समय इमारत में 50 लोग थे।

एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की है फैक्ट्री
जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है उसका नाम एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड है। जो सांगरेड्डी जिले के चंदुर गांव में हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री से काला धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस बुलाई गई।

10 से ज्यादा घायलों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ ही हालत गंभीर है।

फैक्ट्री में ब्लास्ट की बाद की तस्वीर

खबर अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here