होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी: गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद गला घोंटकर मार डाला – अमर...

यूपी: गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद गला घोंटकर मार डाला – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


यूपी: गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद गला घोंटकर मार डाला

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


प्रेमिका से नशेबाजी के बाद झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने गला रेता फिर घास-फूस डालकर शव फूंक दिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस तीन महीने बाद मामले का खुलासा कर पाई है। गुरुवार को हमीरपुर पुलिस आरोपी को लेकर सचेंडी के धरमंगदपुर गांव पहुंची। यहां प्रेमी ने शव के जले हुए अवशेष बरामद कराए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन के बाद अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। पति मजदूरी करता है। पति ने पुलिस से शिकायत की थी 21 दिसंबर 2023 को पत्नी सुमेरपुर बाजार जाने की बात कह घर से निकली, फिर नहीं लौटी। 25 दिसंबर को सुमेरपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो बिधनू निवासी 24 वर्षीय सुखवीर यादव से घंटों बातचीत निकली। 21 व 22 दिसंबर को दोनों के मोबाइलों की लोकेशन भी एक ही निकली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here