होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ डबल मर्डर केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया...

बदायूँ डबल मर्डर केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


बदायूँ डबल मर्डर केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Budaun Double Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस से सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद  वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।

वीडियो में एक युवक ऑटो में बैठा दिखाई दे रहा है। वह अपना नाम जावेद बता रहा है। वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया है। जो कुछ भी किया है, उसके बड़े भाई ने किया है। पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है।

फरार आरोपी जावेद पर 25000 का इनाम घोषित

आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। आरोपी  से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here