होम राज्य उत्तर प्रदेश जिले की सीमाओं पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात होगी पुलिस फोर्स

जिले की सीमाओं पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात होगी पुलिस फोर्स

जिले की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पुलिस बल तैनात किया जाएगा

सिविल लाइन्स थाने में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करती पुलिस।स्रोत-पुलिस

बदायूं। लोक सभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गया है। जिलेभर में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया रहा है और सभी थानों में दंगा नियंत्रण अभ्यास शुरू कर दिया गया है। चुनाव में बाहर से भी पुलिस बल आएगा। ठहरने के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। जिले की सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए हैं। अब सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लोक सभा चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर लिया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बरती जाएगी। यहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। फिलहाल जिले को दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिल गया है। चुनाव के दौरान और पुलिस बल आएगा। पुलिस बल को ठहरने के इंतजाम कर दिए गए हैं। सभी जगह शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और लेटने-बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। सभी जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। अब सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जहां सघनता से वाहन चेकिंग कराई जा रही है।

दंगाइयों से निपटने के लिए किया दंगा नियंत्रण अभ्यास

– रविवार को जिले के सभी थानों में फ्लैग मार्च किया गया और दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। सभी पुलिस कर्मियों ने भयमुक्त माहौल बनाने के लिए भीड़ को तितर बितर करने, दंगाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जाने आदि के बारे में सीखा। साथ ही रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान यह भी बताया गया कि टियर स्मोक सेल और नेट प्रयोग कब करें और कैसे करें। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का प्रयोग कब किया जाएगा, यह भी बताया गया।

सिविल लाइन्स थाने में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करती पुलिस।स्रोत-पुलिस

सिविल लाइन्स थाने में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करती पुलिस।स्रोत-पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here