युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
बिल्सी।बेहटाजवी से तेरहवीं की दावत खाकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहै उघैती निवासी युवक सोनू की बीती रात बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं बिजनौर हाईवे पर सतेती गांव के पास बुग्गी की आमने सामने टक्कर में मौत हो गई,सूचना मिलते ही बिल्सी प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।पुलिस पुलिस बुग्गी की तलाश के साथ घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। है, प्रत्यक्ष दर्शी बुग्गी को बेंहटाज़वी की होना बता रहे हैं।

























