होम राष्ट्रीय खबरें लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार ने खेला बड़ा दांव, लागू किया...

लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार ने खेला बड़ा दांव, लागू किया CAA कानून।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए का नोटिफिकेशन किया जारी ,

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा दांव खेल दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बात चर्चा पहले भी हुई थी कि केंद्रीय गृह मंत्रालय सीएए को लेकर कोई बड़ा फैसला करने जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह कई बार अपनी रैलियों से भी इसे लागू करने की बात कर चुके हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देश भर में 11 मार्च यानी आज से सीएए का कानून लागू हो गया है। बता दें कि सीएए को देश की संसद से पारित हुए 5 साल पूरे हो गए हैं।

देर रात लागू होने के लगाए जा रहे थे कयास
सोमवार दोपहर बाद से ही सीएए कानून को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया था। पहले बताया गया कि सीएए को लेकर नोटिफिकेशन आज रात किसी भी समय जारी किया जा सकता है। उससे पहले पीएम मोदी का संबोधन भी होने वाला था। लेकिन किन्हीं वजहों के चलते वह नहीं हो पाया। इसके तुरंत बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया। बता दें कि सीएए कानून को 2019 में संसद से पारित किया गया था। यह 2019 में बीजेपी के घोषणापत्र में भी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here