होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला –...

बदायूँ में शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव

बदायूँ में शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला

महिला का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। उसे बचाने की कोशिश में बूढ़ी सास भी गंभीर रूप झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। जैसे-तैसे आग बुझाई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सास को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

नैथुआ निवासी मुनीश सक्सेना बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपनी पत्नी शन्नो (40) से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। शन्नो ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर उसे पीटा गया और जब उसने रुपये नहीं दिए तो मुनीश अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर लाया और उसे शन्नो के ऊपर उड़ेल दिया। कुछ ही देर में माचिस की जलती तीली उस पर फेंक कर आग लगा दी, जिससे शन्नो आग की लपटों से घिर गई।

सनकी पति: जेब से सिगरेट-गुटखा निकाला तो पत्नी के बाल पकड़कर बीच सड़क पर लगाई मार, तीन महीने पहले हुई थी शादी

वह खुद को बचाने के लिए कमरे में भागी। उस कमरे में शन्नो की 70 वर्षीय सास मुन्नी देवी खाना बना रही थीं। उन्होंने शन्नो को बचाने की कोशिश की लेकिन वह आग नहीं बुझा पाईं। उनके दोनों हाथ भी झुलस गए। उस दौरान घर में शन्नो का पांच साल का बेटा अर्जुन और आठ साल का बेटा शनि मौजूद था। उन्होंने अपनी मां को बचाने के लिए शोर मचाया, जिससे मोहल्ले के तमाम लोग आ गए लेकिन तब तक मुनीश बाइक की चाबी निकालकर भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here