होम राज्य Delhi Weather Update; Snowfall Rainfall Alert | Jammu Kashmir Himachal Delhi Madhya...

Delhi Weather Update; Snowfall Rainfall Alert | Jammu Kashmir Himachal Delhi Madhya Pradesh Maharashtra Forecast | देश के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज बदला: MP-दिल्ली में बूंदाबांदी शुरू; जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी, आज रेड अलर्ट

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली मौसम अपडेट; बर्फबारी बारिश की चेतावनी | जम्मू कश्मीर हिमाचल दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र पूर्वानुमान

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में शुक्रवार (1 मार्च) की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार (2 मार्च) सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में शुक्रवार (1 मार्च) की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार (2 मार्च) सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

देश के आधा से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (2 मार्च) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी बूंदाबांदी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। आज भी भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी है। हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में 4 से 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है।

अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हिमाचल में 241 सड़कें और 83 ट्रांसफार्मर ठप हाे गए हैं। लाहाैल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल के आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम की तस्वीरें…

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट है।

पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

राज्यों में मौसम का हाल…

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी: 8 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट; कुल्लू में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

लाहौल स्पीति में ताजा हिमपात के बीच छाता लगाकर निकलते लोग।

लाहौल स्पीति में ताजा हिमपात के बीच छाता लगाकर निकलते लोग।

हिमाचल प्रदेश में कई क्षेत्रों में 1 मार्च से बारिश-बर्फबारी जारी है। कुल्लू जिले में अटल टनल रोहतांग, लाहौल स्पीति के केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर में 4 से 6 इंच से ज्यादा ताजा बर्फबारी हो गई है। मौसम विभाग ने आज आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कुल्लू सब डिवीजन में सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

MP के ग्वालियर-उज्जैन समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट: भोपाल-हरदा में सुबह बारिश हुई; 40 जिलों में बदला रहेगा मौसम

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। भोपाल और हरदा में शनिवार सुबह गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उज्जैन में 1 मार्च को आंधी के कारण रीजनल कॉन्क्लेव के टेंट उखड़ गए, जबकि ग्वालियर, गुना-बुरहानपुर में तेज बारिश हुई। पूरी खबरें पढ़ें…

यूपी के झांसी-मेरठ-मथुरा में तेज बरसात, लखनऊ में आंधी में गेट गिरने से गार्ड की मौत; 65 जिलों में बारिश, 24 शहरों में ओले का अलर्ट

यूपी में शुक्रवार (1 मार्च) शाम को कानपुर, झांसी, मेरठ, मथुरा में तेज आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश हुई। लखनऊ में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। रात में आई तेज आंधी में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर CISF का अस्थाई गेट गिर गया। इसकी चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। IMD ने प्रदेश के 65 जिलों में आज बारिश और 24 जिलों में आंधी के साथ ओले का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: हिमाचल में बर्फबारी के आसार; मार्च रहेगा ठंडा, सामान्य से कम बारिश होगी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुक्रवार को बर्फबारी की तस्वीरें।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुक्रवार को बर्फबारी की तस्वीरें।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगह बूंदाबांदी भी शुरू भी हो गई है। चंडीगढ़ के साथ हरियाणा के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और झज्जर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना; इस बार मार्च में सामान्य से अधिक बारिश होगी

बिहार के पांच जिले पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में आज वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, पटना, लखीसराय और बेगूसराय में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ शहरों में 4-5 मार्च को बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here