- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- दैनिक भास्कर से आज की ताज़ा ख़बरें, चित्र, वीडियो और बहुत कुछ
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के रेसिडेंट डॉक्टर्स आज शाम 5 बजे से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। ये हड़ताल पूरे प्रदेश में होगी। उनकी मांग है कि उन्हें बेहतर होस्टल मुहैया कराया जाए, स्टाइपेंड में वृद्धि की जाए और उनके एरियर क्लीयर किए जाएं।
डॉक्टरों का कहना है कि वे सरकार के वादों पर यकीन करके कई बार अपनी हड़ताल स्थिगित कर चुके हैं। हमारी हालत खराब है, फिर भी हमने सरकार की नीयत पर शक नहीं किया और भरोसा किया कि वे समय रहते हमारे कल्याण के लिए सही कदम उठाएंगे। लेकिन सरकार हमारी मांगें नहीं सुन रही है। इसलिए हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

























