बिल्सी।नगर के मोहल्ला नंबर 6 गौशाला रोड स्थित एस एम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
बच्चों ने राष्ट्रीय भावना से उत्प्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये इस मौके पर विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकांकी नाटक करवा चौथ आकर्षण का केंद्र बना, अध्यक्षता बबली शर्मा एवं संचालन नाहिद अंजुम ने किया।इस मौके पर प्रशासक अमृतलाल शर्मा प्रधानाचार्य अवनीश शाक्य उप प्रधानाचार्य मीनू सोलंकी रजनीश शर्मा राहुल शर्मा स्वदेश केसरी प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे

























