होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में विवाहिता की हत्या कर उसका शव जला दिया गया –...

बदायूँ में विवाहिता की हत्या कर उसका शव जला दिया गया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में विवाहिता की हत्या कर शव जला दिया गया

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव तेलिया नगर में एक विवाहिता की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। ससुराल वालों ने मायके वालों को इसकी सूचना तक नहीं दी। बाद में सूचना मिलने पर मायके वाले गांव पहुंचे। विवाहिता की मां ने उसके पति, ससुराल और सास के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या कर शव जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी रक्षा देवी पत्नी महेश पाल का कहना है कि उनके कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपनी भतीजी से उसकी पांच साल की बेटी गोद ले ली थी। पाल पोसकर उसको बड़ा किया। उसका नाम प्राची रखा था। जब वह शादी लायक हुई तो उसकी शादी पांच जून 2023 को कादरचौक के गांव तेलिया नगला निवासी सुधीर पुत्र विदेशपाल के साथ कर दी।

पति मांग रहा था बुलेट मोटरसाइकिल

उन्होंने उसकी शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह लगातार और दहेज मांग रहे थे। सुधीर ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की थी। जब उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल देने से इनकार किया तो ससुराल वालों ने प्राची का उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह उसके साथ मारपीट करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here