होम राज्य Association for Democratic Reforms Donation of 720 crore to BJP in the...

Association for Democratic Reforms Donation of 720 crore to BJP in the financial year 2022-23 | फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में BJP को 720 करोड़ का डोनेशन: कांग्रेस को मिले केवल 80 करोड़ रुपए; कुल 850 करोड़ डोनेशन आया

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने वित्तीय वर्ष 2022 23 में बीजेपी को 720 करोड़ का चंदा दिया

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजनीतिक दलों को मिलने वाले डोनेशन की डिटेल सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में BJP को लगभग 720 करोड़ रुपए डोनेशन के रूप में मिले हैं। यह रकम कांग्रेस, AAP, CPI (M) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को मिले डोनेशन से पांच गुना अधिक है।

ADR के आंकड़े के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में नेशनल पार्टियों को 20 हजार रुपए से अधिक के 12 हजार 167 डोनेशन में 850.43 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने घोषणा की है कि उसे 2022-23 के दौरान 20 हजार रुपए से अधिक का कोई चंदा नहीं मिला। बीते 17 साल से BSP यही घोषणा करती आ रही है।

BJP को सबसे ज्यादा 7945 डोनेशन में 719.85 करोड़ रुपए मिले हैं।

BJP को सबसे ज्यादा 7945 डोनेशन में 719.85 करोड़ रुपए मिले हैं।

BJP को 7945 डोनेशन, कांग्रेस को केवल 894
ADR के मुताबिक, रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टियों को एक फाइनेंशियल ईयर में 20 हजार से अधिक का डोनेशन मिलने पर इसका खुलासा करना होता है। BJP को सबसे ज्यादा 7945 डोनेशन में 719.85 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, कांग्रेस को 894 डोनेशन मिले, जिसमें 79.92 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

NPP पूर्वोत्तर की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसे नेशनल पार्टी का दर्जा प्राप्त है। ADR ने यह भी बताया है कि दिल्ली से नेशनल पार्टियों को कुल 276.20 करोड़ रुपए का डोनेशन मिला। इसके बाद गुजरात से 160.50 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र से 96.273 करोड़ रुपए का चंदा मिला।

कांग्रेस को मिलने वाले डोनेशन में 2021-22 की तुलना में 2022-23 में 16.27 फीसदी की गिरावट है।

कांग्रेस को मिलने वाले डोनेशन में 2021-22 की तुलना में 2022-23 में 16.27 फीसदी की गिरावट है।

17.12 फीसदी बढ़ा BJP को मिलने वाला डोनेशन
ADR ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के दौरान नेशनल पार्टियों का कुल डोनेशन 91.701 करोड़ रुपए बढ़ा, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की तुलना में 12.09 फीसदी अधिक है।

BJP को मिलने वाला डोनेशन 2021-22 के दौरान 614.62 करोड़ रुपए से 17.12 फीसदी बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के दौरान 719.85 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि, 2019-20 की तुलना में 2020-21 के दौरान पार्टी के चंदे में 41.49 फीसदी की कमी आई।

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कांग्रेस का डोनेशन 95.45 करोड़ से घटकर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 79.92 करोड़ रुपए हो गया जो कि 16.27 फीसदी की गिरावट है।

ADR के अनुसार, 2020-21 और 2021-22 के बीच इसके डोनेशन में 28.09 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

AAP, CPI (M) का डोनेशन घटा
पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में, CPI(M) द्वारा घोषित दान में 39.56 प्रतिशत यानि 3.97 करोड़ रुपए की कमी थी। AAP के लिए 2.99 फीसदी यानी 1.14 करोड़ रुपए की कमी थी।

यह खबर भी पढ़ें…

इलेक्टोरल बॉन्ड की कानूनी वैधता पर फैसला आज: SC के पांच जजों की बेंच ने नवंबर 2023 को फैसला सुरक्षित रखा था

इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार (15 फरवरी) को अपना फैसला सुनाएगा। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने तीन दिन की सुनवाई के बाद 2 नवंबर 2023 को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here