बिल्सी। नगर की घनी आवादी के बीच स्कूल से अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही एक महिला के कानों से सोने के कुंडल खींच कर उचक्का फरार हो गया। नगर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से महिलाओं में दहशत फैल गई है।लगातार हो रही घटनाओं के बाद नगरवासियों में रोष व्याप्त है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी सुमन माहेश्वरी पत्नी भुवनेश माहेश्वरी दोपहर के करीब दो बजे अपने नाती-नातिन को स्कूल से बुलाकर वापस घर लौट रही थी। जैस ही वह आशा नर्सिगहोम की गली में मुड़ी तभी एक उचक्के ने उनके पीछे से आकर उनके कान के कुंडल को खींच कर फरार हो गया।गनीमत रही वो एक ही कुंडल खींच पाया ,पीड़िता ने बताया कि उनके कुंडल की कीमत करीब दस हजार रुपए से अधिक होगी। जैसे ही इस घटना के बारे उनके पति भुवनेश को मिली तो उन्होने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है ।
बतादें इससे पहले 11 नवम्बर को इसी मौहल्ले में जगवती शर्मा पत्नी सुरेश चंद्र शर्मा के घर के अंदर घुस कर एक उच्चका उनके कानों के कुंडलों को खींच कर फरार हो गया था। जिसका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। नगर की घनी आवादी के बीच इस तरह की घटना ने महिलाओं के अंदर अपनी असुरक्षा की भावना घर कर रही है। बहीं नगर वासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी रोष है।

























