होम राज्य उत्तर प्रदेश पिता ने डांटा तो किशोरी ने लगाई फांसी – बदायूँ समाचार

पिता ने डांटा तो किशोरी ने लगाई फांसी – बदायूँ समाचार

पिता ने डांटा तो किशोरी ने फांसी लगा ली

रूपा उर्फ रामा का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

-परिवार वालों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, रात में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ारी सिधारपुर निवासी रूपा उर्फ रामा (15) ने अपने घर में फंदे से लटक गई। परिवार वाले उसे फंदे से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्राम मुड़ारी सिधारपुर निवासी साधुराम का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी रूपा उर्फ रामा को कूड़ा न डालने की बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर रूपा घर के अंदर चली गई और परिवार वाले अपने-अपने काम में लग गए। इसी दौरान रूपा घर के अंदर पड़ी झोंपड़ी में जाकर रस्सी के फंदे से लटक गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे देखा तो शोर मचा दिया।

परिवार के सभी लोग मौके पर आ गए। उन्होंने रूपा को फंदे से उतारा और उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। परिवार वालों का कहना है कि भर्ती कराने के दौरान रूपा परिवार वालों से बात कर रही थी लेकिन रात करीब दो बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

सुबह परिवार वालों की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई, जहां से किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here