
वसंत नगर में छोटे बच्चों को पढ़ाती छात्राएं।स्रोत-स्वयं
बदायूं। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के छठे दिन स्वयं सेविकाओं ने बसंत नगर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया, साथ ही स्वच्छता के विषय में लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने छोटे बच्चों को पढ़ाया और शिक्षा के प्रति लगाव उत्पन्न करने की कोशिश की। गांव में लोगों को कुष्ठ रोग के विषय में जागरूक किया। विद्यालय शिक्षिका पूनम सक्सेना व कार्यक्रम अधिकारी गीतांजलि ने स्वयं सेविकाओं को शिविर के लाभ के बारे में बताया। विद्यालय प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर कुसुम राठौड़ आदि मौजूद रहीं। संवाद

























