
अलीगढ़ जिलाधिकारी का चार्ज संभालते विशाख जी. अय्यर
– फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
आईएएस विशाख जी. अय्यर अलीगढ़ के नए डीएम बन गए हैं। उन्होंने 1 फरवरी देर सांय जनपद कोषागार में जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इंद्र विक्रम सिंह के गाजियाबाद तबादले के बाद विशाख जी. अय्यर कानपुर से अलीगढ़ तैनात हुए हैं।
विशाख जी. अय्यर ने कोषागार में अलीगढ़ के जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मण्डलायुक्त रविन्द्र से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी कार्यालय, सभागार, न्यायालय, इंगलिश ऑफिस, संयुक्त कार्यालय, एनआईसी समेत पूरे परिसर का भ्रमण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर समेत वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार, कोषाधिकारी प्रिया सिंह मौजूद रहे।

























