- 5 नाम पैनल को भेजे जाएंगे,
- इसमें आनंद और प्रशांत कुमार आगे , नमबर 2 पर आनंद कुमार,
लखनऊ।यूपी का अगला DGP कौन होगा? इसे लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर पुलिस महकमे के बीच चर्चा तेज हो गई है। वजह है कि कार्यवाहक DGP विजय कुमार का 31 जनवरी को कार्यकाल खत्म हो रहा है। चर्चा है कि इस बार भी DGP का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए उनके रिटायरमेंट के 72 घंटे के अंदर नए DGP के नाम पर सरकार मुहर लगा सकती है।
नए DGP के लिए सरकार सीनियरिटी के हिसाब से 5 लोगों के नाम पैनल को भेजेगी। इन्हीं लोगों में से एक को चुना जाएगा। इसमें सीनियरिटी के हिसाब से 1988 बैच IPS आनंद कुमार का नाम सबसे ऊपर हैं। वहीं, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का नाम उनकी कार्यप्रणाली के चलते दूसरे नंबर पर है। DGP पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं आनंद कुमार 1987 बैच के IPS
CBCID के DG के पद पर तैनात हैं।
DGP की रेस में पहले नंबर पर 1987 बैच के पूर्व DGP मुकुल गोयल हैं। मगर पद से हटाए जाने के चलते उनको इस रेस से बाहर ही माना जा रहा है। 11 मई, 2022 को मुकुल गोयल को DGP पद से हटा दिया गया था। तब से वो DG नागरिक सरक्षा के पद पर तैनात हैं। इसलिए आनंद कुमार को DGP पद के लिए सीनियरिटी के हिसाब से
पहले नंबर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है।
आनंद कुमार 30 अप्रैल को रिटायरमेंट हो रहे हैं। 1 महीने पहले ही उन्हें CBCID के DG बनाया गया है। योगी सरकार में उन्होंने लंबे समय तक ADG LO का कार्यभार बखूबी संभाला था। इस वजह से चर्चा है कि योगी सरकार उन्हें DGP का प्रभार दे सकती है।
सीनियरिटी के हिसाब से दूसरे नंबर पर 1989 बैच के PV रामा शास्त्री और तीसरे नंबर पर 1990 बैच के IPS SN साबत हैं। रामा शास्त्री इस समय प्रतिनियुक्ति पर DG PSF हैं। वह पहले में ADG लॉ एंड ऑर्डर रह चुके हैं। वहीं SN साबत इस समय DG जेल के पद पर कार्यरत हैं।

चलिय अब आपको आनंद और प्रशांत कुमार के बारे में बताते हैं…
अब तक 300 एनकाउंटर कर चुके हैं प्रशांत कुमार,प्रशांत कुमार 1990 बैच के IPS वर्तमान मे स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात 300 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं, यूपी में खूंखार संजीव जीवा, कग्गा, मुकीम काला, सुशील मूंछ, अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, विक्की त्यागी, साबिर गैंग का आतंक था। IPS प्रशांत ने टीम के साथ मिलकर इन गैंग के कई अपराधियों का सफाया किया |
उनका जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। IPS अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने MSc, MPhil और MBA भी किया था। बतौर IPS प्रशांत कुमार का जब चयन हुआ था, तो उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला था। हालांकि, 1994 में यूपी कैडर की IAS डिंपल वर्मा से उन्होंने शादी की। इसके बाद प्रशांत कुमार ने यूपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉपर रहे हैं आनंद कुमार
आनंद कुमार 1987 बैच के IPS अफसर हैं। आनंद ने यूपी की जेलों को सुधारने में बड़े पैमाने पर काम किया है। उनका जन्म 4 अप्रैल 1964 में बिहार की राजधानी पटना मे हुआ था। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई मॉडर्न स्कूल दिल्ली से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया | MA में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉपर भी रहे।
लोकसभा चुनाव में लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करने की चुनौती
मार्च-अप्रैल में लोकसभा के चुनाव के चलते प्रदेश की लॉ एंड आर्डर संभालने की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके चलते DGP से लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर तक की, पोस्ट की तैनाती इस बार अहम होगी। इसके चलते सरकार सोच समझकर फैसला लेने के मूड में है। जिससे कोई भी चुनाव में गड़बड़ी न हो सके।

























