होम राज्य 75th Republic Day Celebration LIVE Updates; Watch Parade Live Telecast; PM Modi...

75th Republic Day Celebration LIVE Updates; Watch Parade Live Telecast; PM Modi Speech; Emmanuel Macron | 75वां गणतंत्र दिवस: सुबह 7 बजे ही मेट्रो पूरी तरह से पैक, परेड देखने के लिए लोगों में भारी जोश; रूस-अमेरिका ने दी बधाई

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • 75वां गणतंत्र दिवस समारोह लाइव अपडेट; परेड का सीधा प्रसारण देखें; पीएम मोदी का भाषण; इमैनुएल मैक्रॉन

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस परेड के लिए सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखा। परेड स्थल पर जाने के लिए लोगों की लंबी कतारें दिखीं। - Dainik Bhaskar

गणतंत्र दिवस परेड के लिए सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखा। परेड स्थल पर जाने के लिए लोगों की लंबी कतारें दिखीं।

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट हैं। 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी आएंगे। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। परेड का आगाज 100 महिला म्यूजिशियन शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ करने वाली है।

1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में परेड में लोक नृत्य करेंगी। रक्षा मंत्रालय समारोह के दौरान एक स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट जारी करेगा।

पहली बार तीनों सेनाओं, पारा-मिलिट्री ग्रुप्स और पुलिस की टुकड़ियां को इस बार महिलाएं लीड करेंगी। तीनों सेनाओं के कंटिजेंट का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में महिलाकर्मी भी हिस्सा लेंगी। BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर डेयरडेविल स्टंट दिखाएंगीं।

फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी सेना के राफेल भी शामिल हो रहे हैं।

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में सरकारी इमारतों पर लाइटिंग, तिरंगा कलर से जगमगाईं

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, हर जगह चौकसी

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के राजभवन को गुरुवार देर रात तिरंगे के कलर से जगमगया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here