होम राज्य उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का रसोईघर में लटका मिला...

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का रसोईघर में लटका मिला शव – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का रसोईघर में फंदे से लटका मिला शव

mainpuri news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव दुल्लापुर निवासी एक युवक ने बुधवार की देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव रसोई में फंदे पर लटका मिला। युवक शहर के मोहल्ला देवपुरा स्थित एक किराए के मकान में अपने चार साथियों के रह कर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

औंछा थाना क्षेत्र के गांव दुल्लापुर निवासी रघुनंदन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अनुज यादव वर्तमान में शहर के मोहल्ला देवपुरा स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। वहां अपने चार अन्य साथियों के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे तक सभी ने साथ बैठ कर पढ़ाई की। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह अनुज का शव रसोई में पंखा के कुडे़ से लटका मिला।

जानकारी होते ही साथियों में अफरा तफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद युवक के परिजन और कोतवाली पुलिस भी आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद मोर्चरी भिजवाया। अनुज ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर न तो साथ रहने वाले दोस्त और न हीं परिजन के पास कोई स्पष्ट वजह है। उसकी असमय मौत से परिजन बेहद दुखी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here