बिल्सी:-जैन धर्म के विश्व विख्यात गुरु आचार्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के दर्शन करने के लिए भक्तों का एक जत्था बिल्सी से मैनपुरी जिले के ग्राम कुरावली के लिए रवाना हुआ ।
जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन ने बताया कि महाराज से बिल्सी स्थित पद्मांचल धाम तीर्थ क्षेत्र पर आने का आग्रह किया गया है उनकी स्वीकृति मिलना बाकी है
इस मौके पर सुनीता जैन,शीला जैन,स्वस्ति जैन,भूमि जैन,प्रमोद जैन,अनंत जैन,विक्की जैन,अनूप जैन,दीपक जैन मौजूद रहे

























