बिल्सी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे नगर में देर रात तक भारी उत्साह के साथ मनाया गया। नगर का बाजार रोशनी से जगमग रहा लोगों ने अपने घर प्रतिष्ठानों को फूलों व झालरों से सजाया गया था।नगर वासियों ने अपने घरों व दुकानों पर शाम होते ही दीप जलाकर ख़ुशी का इज़हार किया, इस दौरान देर रात तक छोड़ी जा रही रंग विरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशनी से गुलज़ार दिखा।







सुबह से भक्तों का जोश सर चढ़कर बोल रहा था। जगह जगह भंडारे व प्रसाद का वितरण चल रहा था।नगर सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे,रात में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान बालाजी दरबार को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया, श्री बालाजी दरबार में सुंदर कांड का पाठ, रामधुन हनुमान चालीसा राम चालीसा का प्रसारण आज दूसरे दिन भी जारी रहा प्रसारण के लिए मुख्य बाजार में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं।
श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की नगर इकाई ने कुटी मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर रंगोली बनाई इस अवसर पर मंगल गीत गाए,कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय संरक्षक गीतांजलि वार्ष्णेय लक्ष्मी गुप्ता उर्मिला वार्ष्णेय सचिव तनु वार्ष्णेय श्वेता वार्ष्णेय कृष्णा वार्ष्णेय सहित सैकड़ो महिलाओं की मौजूदगी रही कार्यक्रम समाप्ति पर समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया।
शिव शक्ति भवन मंदिर कुटी मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर,रंगनाथ मंदिर, वैंकटेश मंदिर, हनुमान गढ़ी, देववाणी मंदिर, सहित गौशाला रोड स्थित संकट मोचन दरबार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्यता से मनाया गया।




कुटी मंदिर में मां पूर्णागिरि प्रॉपर्टी ग्रुप की ओर से बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और प्रसाद प्राप्त किया ग्रुप के दीपक चौहान अमित वार्ष्णेय सुमित वार्ष्णेय,विजनेश सोलंकी, राहुल वार्ष्णेय, नीलकमल,मुन्ना बाबू, कुलदीप वार्ष्णेय सौरव वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। शिव शक्ति भवन में श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गये जिसमें श्री बालाजी दरबार के महंत श्री मटरू मल शर्मा(महाराज)ने राम जन्मभूमि आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले रामभक्त कारसेवकों का सम्मानित किया गया, इस अवसर पर समिति के नवरत्न वार्ष्णेय ,तपन वार्ष्णेय,अनुभव वार्ष्णेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे इसी मंदिर में श्री हरिश्वर राठी परिवार की ओर से बाबा महाकाल का श्रृंगार कराया गया,आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।

























