
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में आज शनिवार को अयोध्या में हो रही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर यहां सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या मे महिलाओं समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।सुंदर काण्ड समापन पर भगवान श्री राम व हनुमानजी की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, रामगोपाल शाक्य, भगवान सिंह शाक्य, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विशंभर शर्मा, सुधाकर शर्मा, लालाराम यादव आदि मौजूद रहे।

























