
बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ा कर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर बाबा के भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी किए गए।
कार्यक्रम के सम्पन्न होने पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर में भव्य तरीके से सजाया जाएगा। जिसको लेकर यहां पर तैयारियां शुरु कर दी गई।
इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।














