होम राज्य Tillu Tajpuria Murder Case; Gangster Yogesh Tunda Parole For Marriage | गैंगस्टर...

Tillu Tajpuria Murder Case; Gangster Yogesh Tunda Parole For Marriage | गैंगस्टर योगेश टुंडा ने शादी के लिए मांगी पेरोल: टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में आरोपी है; कोर्ट ने अधिकारियों को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गैंगस्टर योगेश टुंडा गोगी गैंग का सदस्य बताया जाता है। - Dainik Bhaskar

गैंगस्टर योगेश टुंडा गोगी गैंग का सदस्य बताया जाता है।

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर योगेश टुंडा ने अपनी शादी के लिए 6 घंटे की पेरोल मांगी है।सोमवार (15 जनवरी) को स्पेशल जज (मकोका) चंद्रजीत सिंह ने गोगी गिरोह के सहयोगी टुंडा की याचिका पर दिल्ली पुलिस और जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा।

योगेश ने शादी के बाद होने वाले रिचुअल्स के लिए अंतरिम जमानत की भी मांग की है। योगेश टिल्लू मर्डर केस के अलावा, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) समेत कई दूसरे मामलों में भी आरोपी है।

मई 2023 में तिहाड़ जेल में हुआ था टिल्लू का मर्डर
दिल्ली की तिहाड़ जेल में मई 2023 को गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। तिहाड़ के अफसरों के मुताबिक टिल्लू की हत्या जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक, राजेश और रियाज खान ने की थी। टिल्लू हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद था, यहां उस पर नुकीले हथियारों से हमला किया गया।

टिल्लू रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट में आरोपी था। उसकी गैंग के 2 लोगों ने जितेंद्र गोगी की कोर्ट में हत्या कर दी थी।

टिल्लू ताजपुरिया मर्डर से जुड़े 2 वीडियो देखें…

2 मई की सुबह 6:15 बजे अपने वार्ड की सिक्योरिटी ग्रिल काटकर बाहर आए। इसके बाद बेडशीट का इस्तेमाल करते हुए ग्राउंड फ्लोर पर कूद गए। गोगी गैंग के गुर्गों ने नुकीले हथियार से टिल्लू पर कई बार हमला किया था।

2 मई की सुबह 6:15 बजे अपने वार्ड की सिक्योरिटी ग्रिल काटकर बाहर आए। इसके बाद बेडशीट का इस्तेमाल करते हुए ग्राउंड फ्लोर पर कूद गए। गोगी गैंग के गुर्गों ने नुकीले हथियार से टिल्लू पर कई बार हमला किया था।

9 पुलिसवालों के सामने ही कैदी ताजपुरिया पर नुकीले हथियार से हमला करते रहे। शुरुआत में तो कुछ पुलिसकर्मियों ने कैदियों को रोका, लेकिन कुछ देर बाद पीछे हट गए। मामले में कुल 8 जेल कर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

9 पुलिसवालों के सामने ही कैदी ताजपुरिया पर नुकीले हथियार से हमला करते रहे। शुरुआत में तो कुछ पुलिसकर्मियों ने कैदियों को रोका, लेकिन कुछ देर बाद पीछे हट गए। मामले में कुल 8 जेल कर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

टिल्लू के मर्डर के बाद तिहाड़ में सुरक्षा बढ़ाई गई
तिहाड़ जेल प्रशासन ने मई 2023 में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है। यानी हर जेल में 6 से 8 सुरक्षाकर्मियों की एक क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई है। इनमें जेल स्टाफ, ITBP और अन्य अर्धसैनिक बल के जवान शामिल किए गए हैं। इन टीमों ने दंगा विरोधी ट्रेनिंग ली हुई है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here