बदायूँ।पंजाबी समाज सेवा समिति बदायूं द्वारा आज पंजाबी चौक के निकट लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया।आयोजन में पंजाबी समाज से बड़ी संख्या मे लोगों ने पहुंचकर लोहड़ी महोत्सव मनाया।
कार्यक्रम की सुरुआत बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप के बच्चों द्वारा बहुत शानदार प्रदर्शन किया गया।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक नारंग द्वारा बताया गया के समिति द्वारा पिछले 12 वर्ष से लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम से मनाई जा रही है




पंजाबी समाज में यह धारणा थी कि जिसके यहां लड़का पैदा होता था तब लोहड़ी मनाई जाती थी या जिनके यहां लड़के की शादी होती थी तब लोहड़ी मनाई जाती थी। विगत 12 बर्ष पूर्व पंजाबी समिति द्वारा यह नई पहल शुरू की गई जो 12 वर्षों से निरंतर चल रही है।समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने सभी को लोहड़ी का महत्व बताया की पंजाबी समाज में लोहड़ी क्यों मनाई जाती है।
इस अवसर पर पंजाबी समाज सेवा समिति के सभी सदस्यों ने पूरे जोश व आनन्द के साथ भांगड़ा नृत्य किया जिसमे समाज के बच्चों वा महिलाओं ने बहुत उत्साह के साथ अपनी सहभागिता की।
गतका ग्रुप के सभी बच्चों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। समिति ने अनमोल आहूजा को भी पुरुस्कृत किया।कार्यक्रम का संचालन अनमोल आहूजा द्वारा किया गया,आज के कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे अंत मे आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

























