बिल्सी। अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की सूचना देने के लिए घर-घर अक्षत निमंत्रण पहुँचाने का क्रम लगातार 12 वे दिन भी जारी रहा। आज बिल्सी में अयोध्या के राम मंदिर से पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्रक लेकर राम भक्तों की टीम स्वदेश केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय के निवास पहुंची जहां उन्होंने तहसील बयूरो चीफ ललित वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी गुप्ता पुत्र शिखर वार्ष्णेय को पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्रक दिया।



बिल्सी के घर घर मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्रक के साथ पूजित अक्षत व प्रभु राम का चित्र भी दिया जा रहा है। साथ ही सभी से 22 जनवरी को अपने घर के मंदिरों व घर के आसपास के मंदिरों में रहकर भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा,सुंदर काण्ड का पाठ आयोजन करने की अपील की जा रही है।इसके साथ इस दिवस सभी से दीपावली जैसा उत्सव मनाने का भी आग्रह किया जा रहा यह भी बतया जा रहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या में 22 जनवरी को दीपक जलाकर दिवाली मनाएंगे।,
लगातार 12वे दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव के नेतृत्व में रामभक्तों की टोली ने नगर के मोहल्ला नंबर 5 में घर घर जाकर अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत , निमंत्रण पत्रक एवम राम मंदिर के चित्र वितरित किये।
आज की टोली मे संघ के नगर कार्यवाह अखिल मालपानी,मुकेश ,विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष डी के गुप्ता,नगर मंत्री प्रदीप शर्मा के साथ दीपक माहेश्वरी- बाबा, रजनीश शर्माऔर विनीत उपाध्याय भी मौजूद रहे।

























