हथकरघा बुनकर मेले का उद्घाटन 06 जनवरी को बदायूँ क्लब बदायूँ में किया जाएगा।
बदायूँ। बदायूँ क्लब बदायूँ में विकास आयुक्त (हथकरघा), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश, कानपुर द्वारा हथकरघा बुनकर मेले का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी सहायक आयुक्त उद्योग (हथकरघा) हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बरेली परिक्षेत्र गोपाल मिश्रा ने द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन दिनांक 06 जनवरी 2024 को मध्यान्ह 12ः00 बजे मा० केन्द्रीय राज्य मंत्री सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य बी. एल. वर्मा के द्वारा किया जाएगा।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में बदायूँ सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, शहर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ,दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक,बिल्सी विधायक हरीश शाक्य भी उपस्थित रहेंगे। यह मेला 16 जनवरी तक संचालित रहेगा।

























