होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ: मैक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर पांच साल से छाप रहा था नकली...

बदायूँ: मैक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर पांच साल से छाप रहा था नकली नोट पड़ोस में पुलिस चौकी को इसकी भनक तक नहीं लगी?

दिल्ली से विभोर व ओजित, बदायूँ से प्रदीप व बिल्सी से ललित की रिपोर्ट

दिल्ली/बदायूँ।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बदायूँ के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद जरैठा निवासी दानिश, जरीफनगर के उस्मानपुर निवासी आसिफ और बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसांई निवासी सरताज को गिरफ्तार किया है यह तीनों युवक लंबे समय से बदायूं मेरठ राजमार्ग स्थित चौकी नंबर चार के पास मैक्स हॉस्पिटल में नकली नोट बनाकर कई राज्यों में चलाने का कार्य कर रहे थे लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक कैसे नहीं लग सकी यह भी अपने आप मे जांच का विषय है।दिल्ली पुलिस तो अपने काम को अंजाम दे चुकी है अब बदायूँ पुलिस के बरिष्ठ अधिकारियों को स्वतः संज्ञान लेते हुए इसकी गहराई से जांच कराने की पहल करना चाहिए।इस नेटवर्क में इन तीनों के अलावा कौन कौन शामिल है।पिछले पांच सालों से इस व्यापार को फलने फूलने में कोई स्थानीय सफेदपोश या कोई और तो शामिल नहीं है।

जनपद के रहने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से तकरीबन 50 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किये हैं. तीनों आरोपी 500-500 के नकली नोट बाजार में खपाने जा रहे थे. इतना ही नहीं बल्कि ये बीते पांच सालों में पांच करोड़ के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं. आरोपियों में से एक अंडर-ट्रेनिंग बी.यू.एम.एस डॉक्टर और एक सीएससी सेंटर का मालिक है.पूरी खबर के लिये स्वदेश केसरी की कल 3 जनवरी की विस्तृत खबर को पढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here