होम राज्य उत्तर प्रदेश कोहरे का कोहराम-दिल्ली हाईवे पर भिड़े वाहन, बाइक सवार दो मजदूरों की...

कोहरे का कोहराम-दिल्ली हाईवे पर भिड़े वाहन, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, आठ यात्री घायल

स्वदेश केसरी व्यूरो

मुरादाबाद : मुरादाबाद में कोहरे का कोहराम जारी है। कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गुरुवार को सुबह वाहनों की टक्कर में बाइक सवार दो मजदूरों की जहां मौत हो गई, वही हादसे में विभिन्न वाहनों पर सवार आठ यात्री घायल हुए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली हाईवे पर एक दर्जन से अधिक वाहनों की टक्कर से अफरातफरी के हालात हैं। कटघघर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के बीच दिल्ली हाईवे पर वाहन गुजर रहे थे। इस बीच राजस्थान जा रहे लोहे से लदे एक ट्रक के चालक ने अचानक पेज ब्रेक लगा दिया। बीच सड़क में तेज ब्रेक के कारण पीछे से आ रहे करीब 10 से बाहर 12 वाहन वाहन एक दूसरे से टकराने लगे। वाहनों की सिलसिलेवार टक्कर में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार दो मजदूरों की की मौत हो गई। कमल सिंह यादव उर्फ भूरा निवासी नाजरपुर मूंढपांडे ने जहां मौके पर दम तोड दिया, वहीं उसी के गांव रामसरन ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे में रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले साहिल अरोड़ा व उनकी मां बबिता अरोड़ा को गंभीर चोटें आईं हैं। इनके अलावा तौफीक, अजमत जहां और शबीना निवासी इमलाक थाना कटघर व ट्रक चालक विष्णु निवासी सिंह और चालक रामकुमार निवासी काटेपुतली थाना परागपुर जयपुर राजस्थान के साथ ही देवेश निवासी बाबूगढ़ छावनी हापुड़ को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। कोहरे में हाईवे पर वाहनों की टक्कर और ट्रक पलटने से घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। दो घंटे बाद सड़क पर सुचारू आवागमन शुरू हो सका। कटघघर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिया है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों मृतक राजमिस्त्री थे। वह गांव से मुरादाबाद मजदूरी करने आ रहे थे। इस दरमियान हादसे के शिकार हो गए। मजदूरों की अकाल मौत से उनके घरों पर विपत्ति टूट पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here