होम राज्य उत्तर प्रदेश दिल्ली हसनपुर रोड पर हादसा,दिल्ली जाने को निकले सम्भल का परिवार हादसे...

दिल्ली हसनपुर रोड पर हादसा,दिल्ली जाने को निकले सम्भल का परिवार हादसे का शिकार दो युवतियों की मौत

परिवार देर रात जा रहा था दिल्ली हसनपुर रोड पर हुआ हादसा

मासूम सहित चार घायलों को जिला अस्पताल से किया गया रेफर

स्वदेश केसरी व्यूरो

स्वदेश केसरी संवाददाता, सम्भल : नखासा थानाक्षेत्र के कुरकावली के निकट सम्भल-हसनपुर-दिल्ली मार्ग पर बुधवार की रात 11 बजे कार और मैजिक गाड़ी की टक्कर में कार सवार दो युवतियों की मौत हो गई जबकि मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से देर रात एक बजे के लगभग सभी को मुरादाबाद के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन स्वजन अच्छे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर मरने वाली युवतियों में 20 वर्षीय युवती शहर के मोहल्ला रायसत्ती की जबकि मिया सराय निवासी 24 साल की युवती की मौके पर मौत हुई है। घटना के बाद दोनाें मोहल्लों में मातम है और गुरुवार की सुबह से उनके आवास पर स्थानीय लोगों का आना जाना जाना लगा रहा। सभी शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे थे। उधर स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को उनके स्वजनों को सौंप दिया।

शहर के रायसत्ती मोहल्ला निवासी सुबहान पुत्र सुल्तान परिवार के साथ दिल्ली किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। गाड़ी में शोएब निवासी मियां सराय के परिवार के लोग भी थे। हसनपुर रोड पर कुरकावली के समीप अचानक से सामने मैक्स वाहन आ गया और इससे टक्कर हो गई। सुबहान की 20 साल की बहन इकरा तथा मियां सराय के शोएब की बेटी शिवली की मौत हो गई। सुबहान उसकी दुधमुंही बच्ची, पत्नी तलत तथा हैदर निवासी रायसत्ती घायल हो गया। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर नखासा धर्मपाल सिंह भी पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here