बदायूँ जनपद में आज सपा कार्यालय पर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा नेताओं ने उनको नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, ने सपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि किसानों के आंदोलन को समर्थन व मोदी सरकार के कृषि कानूनों का कड़ा विरोध जारी रहेगा किसानों को सरकार उधोगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है जिसे समाजवादी पार्टी सफल नही होने देगी।भाजपा सरकार की नीतियां व नए कानून पूरी तरह चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के खिलाफ लागू कर रही है सपा इसका कडा विरोध जारी रखेग।
पूर्व विधायक आशुतोष मौर्या ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा मसीहा बताते हुए आज किसानों के हक के लिए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।मौर्या ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष को किसानों का ग्रन्थ बताते हुए किसानों व नोजवानो से अपने जीवन मे उतारने की अपील की।
सपा के बरिष्ठ नेता के के साहू ने कहा किसानों के मसीहा की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने के बारे में कहा कि आज दमनकारी भाजपा सरकार के चलते किसान भारी ठंड में आंदोलन को मजबूर है सपा इसको लेकर किसानों का साथ देती रहेगी।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह सच्चे समाजवादी नेता थे। किसानों के लिए उनके दिल में अपार सम्मान था। किसानों की भलाई के लिए वह हमेशा आगे रहे और कई सराहनीय कार्य कर किसानों की आर्थिक, सामाजिक स्थिति को सुधारने में मदद की।
सपा नेत्री इंदू सक्सेना ने कहा कि चरण सिंह सभी वर्गों में समानता चाहते थे। वह सभी वर्गों को आगे आने का अवसर देना चाहते थे ताकि समाज में आर्थिक, सामाजिक रूप से विषमताएं न हो और सभी खुशहाल जीवन बिता सकें।
चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित गोष्ठी को सपा नेता डीसीबी के पूर्व चैयरमैन ब्रजेश यादवफ़ख़रे अहमद शोबी सपा के वरिष्ठ नेता रजनीश गुप्ता,गुड्डू गाज़ी,सलीम अहमद आमिर सुल्तानी,सन्तोष कश्यप ,मनोहर सिंह,प्रभात अग्रवाल,नरोत्तम यादव,जवाहर सिंह यादव,फैज़ान अहमद,रामेश्वर शाक्य,प्रेमवती कश्यप,सुभाष यादव,सोमेंद्र यादव,दिनेश यादव,सुमन कश्यप,पुष्पा शाक्य,ने भी सम्बोधित किया




























