होम राज्य प्रियंका गांधी से मिले बजरंग-साक्षी: पूनिया पद्मश्री लौटा चुके-मलिक कुश्ती छोड़ चुकी;...

प्रियंका गांधी से मिले बजरंग-साक्षी: पूनिया पद्मश्री लौटा चुके-मलिक कुश्ती छोड़ चुकी; न्याय की लड़ाई में दिया साथ का वादा,

नई दिल्ली में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात करती प्रियंका गांधी। साथ में सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा। - Dainik Bhaskar

बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात करती प्रियंका गांधी। साथ में सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

देश के नामी पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की नई दिल्ली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाधी से मुलाकात हुई। संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ (WFI) का अध्यक्ष बनने से आहत होकर बजरंग पूनिया ने एक दिन पहले ही पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था। वे प्रधानमंत्री आवास पर भी मेडल वापस लौटाने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें पुलिस ने रोक लिया था। साथ ही साक्षी मलिक दो दिन पहले भावुक होकर कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ओलंपिक विजेता पहलवानों से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का भरोसा दिलाया. प्रियंका गांधी, साक्षी मलिक के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ मुलाकात की. उनके साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी थे. सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने न्याय की लड़ाई में दोनों पहलवानों का साथ देने का भरोसा जताया. इससे पहले साक्षी मलिक ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here