होम राज्य उत्तर प्रदेश युवा कल्याण एवं प्रा0वि0दल द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में ग्रामीण अंचल के...

युवा कल्याण एवं प्रा0वि0दल द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा-निरंतर अभ्यास करते रहें खिलाड़ी-रंजीत सिंह

बदायूँ।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं के तत्वाधान में चल रही विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में आज ब्लॉक इसलामनगर में अल्लैहपुर समसपुर ग्राम के खेल मैदान पर सब- जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी इस्लामनगर मुनव्वर खान ने किया।

आज संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में
सब जूनियर महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम,
वहीं पुरुष वर्ग में ऊँची कूद में शिवा सिंह प्रथम रहे।। जूनियर महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, 800 मीटर दौड़ में राधा कुमारी प्रथम रही।
वहीं पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ में
अमन प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में खेमेश बघेल प्रथम,
कबड्डी टीम सिठोली विजय रही।

सीनियर पुरुष वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में लकी कुमार प्रथम, मीटर में आकाश प्रथम, कबड्डी में ब्यौर की टीम व वॉलीबॉल में मौहसनपुर
की टीम विजय रही।

सहायक विकास अधिकारी इस्लामनगर, अल्लैहपुर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रंजीत सिंह ने प्रतियोगिता के सफल होने के लिए आयोजकों को बधाई देने के साथ-साथ प्रतियोगी छात्रों को खेल का महत्व समझा कर उन्हें निरंतर अभ्यास करते रहने की बात कही, प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here