होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ: सदर तहसीलदार सी जे एम कोर्ट में तलब

बदायूँ: सदर तहसीलदार सी जे एम कोर्ट में तलब

बदायूं।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने सदर तहसीलदार बदायूं को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब किया है तहसीलदार पर लगातार कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज करने का आरोप है..

सी जे एम कोर्ट से जारी नोटिस के मुताबिक एक मामले में आरोपी जितेंद्र की जमानत जिला जज की अदालत से 28 अप्रैल को स्वीकृत हो चुकी है जिसके जमानतनामें सी जे एम कोर्ट में दाखिल किए गए आरोपी के जमानत के रूप में दाखिल हैसियत प्रपत्र तस्दीक होने तहसील गए थे जिनमें एक जमानती के प्रपत्र तस्दीक होकर आ गए लेकिन एक जमानती के हैसियत प्रपत्र तस्दीक होकर नहीं आए जिस पर न्यायालय द्वारा कई बार सूचना भेजी गई लेकिन तहसीलदार की ओर से कोई जवाब नहीं आया मामले की गंभीरता को देखते हुए सी जे एम नवनीत कुमार भारती ने अवमानना संबंधी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 29 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में तलब कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया स्पष्टीकरण ना देने की दशा में तहसीलदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here