सीएम योगी शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में पहुंच गए। वहां पहुंचते ही बच्चों ने योगी को घेर लिया। ‘योगी-योगी’ और ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।


योगी आदित्यनाथ ने इन बच्चों को पास बुलाकर दुलारा। उनके साथ फोटो खिंचाई। बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने योगी के साथ फोटो भी खिंचाए।बताया जा रहा है कि MGI घरौंदा सोसाइटी में पुष्पा चौधरी रहती हैं। पुष्पा,मुख्यमंत्री योगी की रिश्ते में बहन लगती हैं। उनके पति की तबीयत खराब है। वह मूल रुप से सहारनपुर की रहने वाली है। उनका हाल जानने के लिए योगी अचानक उनके फ्लैट पर पहुंचे। वह एक घंटे यहां रुके। केंद्रीय राज्यमंत्री और गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

























