होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश दिवस...

बदायूँ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश दिवस के उपलक्ष में विशेष कीर्तन दरबार,नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता रहे उपस्थित,

बदायूँ।सिखों के 5वें गुरु अर्जन देव जी ने 1604 में आज ही के दिन गोल्डन टेंपल में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था। तब से लेकर आज तक हर साल गोल्डन टेंपल के साथ साथ पूरे देश दुनिया में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया जाता है। 

आज बदायूँ के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश दिवस के उपलक्ष में विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया गया ,जिसमें हजूरी रागी जत्था भाई परमजीत सिंह सुरजीत सिंह द्वारा कीर्तन गायन किया गया।कीर्तन उपरांत अमृतसर साहब से पधारे भाई सुखप्रीत सिंह जी खालसा रागी जत्था ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया एवं गुरु ग्रंथ साहब के बारे में विस्तार से वर्णन किया।

कार्यक्रम में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी उपस्थित हुए उन्होंने गुरुजी के पर्व पर संगत को बधाई दी, बाहर से आए हुए रागी जत्थों को गुरुद्वारा साहब के मीत प्रधान सरदार मंजीत सिंह द्वारा सिरपाओ दिए गए।प्रोग्राम का आयोजन हरीश कोचर बीना कोचर जी की तरफ से करवाया गया ,मंच का संचालन महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने किया अंत में सभी संगत ने लंगर ग्रहण किया महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here