बदायूँ।किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट आंचल आधाना के स्थानांतरण के चलते सम्मान सहित विदाई दी गई। आँचल आधाना के कार्यकाल के दौरान किशोर न्याय बोर्ड बदायूं ने कई अहम व इतिहासिक निर्णय देकर सुर्खियों में रहा।


एक बर्ष के कार्यकाल में लगभग 900 पत्रावलियो में 475 का निस्तारण कर एक मिशाल कायम की । बोर्ड के निर्णयों में किशोर किशोरियों के दंड के रूप में सुधारात्मक मार्गदर्शन दिए गए ,जिसमें सदस्यगण अरविंद गुप्ता व प्रमिला गुप्ता के परामर्श पर प्रधान मजिस्ट्रेट ने पौधारोपण ,स्वच्छता, रोगियों व वृद्धों की सेवा जैसे कई आदेश दिए जिसकी समाज व सभी समुदाय ने सराहना की आज प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती आँचल अधाना के स्थानांतरण पर उपस्थित न्यायिक सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रोशन याकीन उर्फ गुड्डू भाई व बोर्ड के कर्मठ स्टेनो विजय शर्मा ,पेशगार कमलकांत गौतम, कोर्ट मोहर्रम मो.अजम व अन्य स्टाफ ने शाल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया सभी ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुन: जनपद में प्रोन्नत होकर वापस आने की कामना की।


























